सोनभद्र, अप्रैल 15 -- अनपरा,संवाददाता। जन समस्याओं का निराकरण पहली प्राथमिकता है। संगठन ने जो भी दायित्व दिया है उसका अनुपालन शतप्रतिशत होगा। जनता का प्रेम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। भाजपा जिलाउपाध्ययक्ष का पद सम्भालने के बाद अनपरा नगर पंचायत के दुराशनी देवी मंदिर में आयोजित अभिनन्दन समारोह में बोलते हुए सरजू बैसवार ने कहा कि पेयजल,साफ-सफाई और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर रोक प्राथमिकता रहेगी। नगर के वार्ड 6 के अटल नगर स्थित मां दुराशनि मंदिर प्रांगण में मां दुराशनि सेवा हनुमान चालीसा युवा समिति द्वारा इससे पूर्व हनुमान चालीसा का पाठ, भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। समिति के अध्यक्ष रविजित सिंह कंग द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरजू बैसवार को अंगवस्त्र पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी विजय देव पांडे ,राज देव पाडें, रतन गुप...