जन संवाद से बढ़ेगा जन विश्वास: डॉ. कौशल
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्रीय लोगों से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ सर्जन व भाजपा नेता डॉ. कौशल वर्मा ने गांवों में जाकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने गोविंदापुर, सियाई पारा, खोखाय, बेहड़ा मुल्तान में ग्रामीणों से जन संवाद किया। डॉ ने कहा कि ग्रामीणों के जनसहयोग से जन विश्वास बढ़ रहा है। इस दौरान स्थानीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बात की। साथ ही यूपी और केंद्र सरकार की तमाम योजनाएं भी उन्होंने गिनाई। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा जैसी बुनियादी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों व जनकल्याण के मुद्दों पर सुझाव साझा किये। उन्होंने कहा कि गलियों और गांव के गलियारों पर दस्तक देना ही अपनी सच्ची सेवा का हिस्सा माना है। उनका कारवां दिनों दिन बढ़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.