गया, फरवरी 24 -- दुलाबिगहा मोहल्ले में मंगलवार को स्वाश्रयी महिला सेवा संघ की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संघ की टिकारी शक्ति केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहरी इलाके की विभिन्न वार्ड से महिलाएं पहुंची। कार्यक्रम में महिलाओं ने क्षेत्र की समस्याओं को रखा। महिलाओं ने क्षेत्र में नाली गली, पानी, शौचालय, आंगनबाड़ी, आवास की समस्या रखी व निदान की मांग की। नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सरकार के आदेश पर प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को सुबह ग्यारह बजे से एक बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र की समस्या को लेकर आमजन सीधा पदाधिकारी से संवाद कर सकते हैं। समस्याओं का समाधान भी दिया जाएगा। मुख्य पार्षद अजहर इमाम ने संघ के सदस्यों को क्षेत्र की समस्या की सूची तैयार करने की अपील की ताकि नियम अनुसार कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.