मधुबनी, मार्च 9 -- मधुबनी। सबका सम्मान जीवन आसान संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को डीएम आनंद शर्मा ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। राजनगर प्रखंड की रिचा ठाकुर ने राजनगर थाना कांड संख्या 85/26 के अभियुक्तों द्वारा साजिश के तहत मोबाइल छीनने, हत्या का प्रयास करने ,धमकी देने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। बाबूबरही प्रखंड अन्तर्गत परसा गांव के लोगों ने आवेदन देकर गैर मजरूआ आम जमीन पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। अरेर थाना क्षेत्र के श्रीनाथ झा ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप का अनुरोध किया। मध्य विद्यालय कछुवी में कार्यरत देवेंद्र कुमार पासवान ने विद्यालय में कार्यरत रसोइया का सेवा सत्यापन कराने का अनुरोध किया। बाबूबरही प्रखंड के ति...