जन संपर्क अभियान को सफल बनाने की सौंपी जिम्मेदारियां
कन्नौज, जून 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी एडवोकेट के आवास पर बैठक हुई, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने और योगी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने कहा कि मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर पत्रक तैयार किया गया है। जिसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी। भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष नीलू मिश्रा ने कहा कि पत्रक में जन प्रतिनिधियों के न होते हुए भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.