जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना
मऊ, अप्रैल 17 -- मऊ, संवाददाता। जन संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन की उदासीनता, भ्रष्टाचार समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान राज्यपाल को सम्बोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया और समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भूमि की चहारदीवारी तोड़ने के मामले में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद जिला प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस अवसर पर जन संघर्ष समिति के संयोजक ओमप्रकाश बागी, गरीब समाज पार्टी के अवधेश बागी, आम जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार चौहान, श्याम मनोहर विश्वकर्मा उर्फ हीटलर, लालचंद्र यादव, सत्यराम यादव, रामकेश सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.