बस्ती, अप्रैल 14 -- बस्ती। जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रदेश (विद्या भारती) की ओर से प्रांतीय प्रधानाचार्य योजना बैठक का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शिवा कॉलोनी में किया गया है। प्रधानाचार्यों की यह बैठक 17 अप्रैल तक चलेगी। चार दिवसीय इस बैठक में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य सहभागिता हो रही है। बैठक में आगामी शैक्षिक सत्र की कार्ययोजना, गुणवत्ता संवर्धन तथा संस्कारयुक्त शिक्षा के विविध आयामों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रधानाचार्यों की इस बैठक का औपचारिक उद्घाटन 15 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे होगा। बैठक में विद्यालयों की शैक्षिक कार्ययोजना को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। --शिशु शिक्षा समिति की वार्षिक कार्यशाला रामबाग में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.