बक्सर, फरवरी 27 -- बक्सर। सदर प्रखंड के मझरिया स्थित जन शिक्षण संस्थान केंद्र में शुक्रवार को होली सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगों की खुशियों के साथ-साथ कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी प्रमुखता से उभरकर सामने आया। इस दौरान प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। सम्मेलन में संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर संजय कुमार सिंह, अनुदेशिकाएं पुष्पा देवी, चंदा देवी व प्रीति कुमारी, वार्ड पार्षद दिनेश कुमार सिंह, समाजसेवी कामेश्वर उपाध्याय, अजय श्रीवास्तव, उमेश चंद्र श्रीवास्तव, अंकित राज, मिथिलेश रंजन, सत्यम एवं चंदन सहित कई लोग उपस्थित रहे। कहा कि जब रंगों के साथ कौशल और आत्मनिर्भरता का संगम होता है, तब समाज में वास्तविक परिवर्तन की बयार बहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.