जन शिक्षण संस्थानों को दिया गया प्रशिक्षण
वाराणसी, अगस्त 8 -- वाराणसी। शिवपुर के नारायणपुर स्थित जनशिक्षण संस्थान में आंबेडकरनगर, बस्ती, उन्नाव, बलिया, चंदौली, फिरोजाबाद सहित कई जिलों के कर्मचारियों और अनुदेशकों का दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त सत्येंद्र पांडेय थे। उन्होंने प्रतिभागियों को जिला उद्योग केंद्रों से परियोजना प्रस्ताव बनाकर ऋण प्राप्त करने के बारे में बताया। प्रशिक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के साथ निदेशक अरुण कुमार शाही, अजय उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, सुमित शर्मा, बीआर सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, पंकज राय, आनंद द्विवेदी सहित कुल 85 प्रतिभागी शामिल हुए। धन्यवाद ज्ञापन ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.