अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या संवाददाता। जनपद पुलिस ने एक बार फिर से आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में अव्वल स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि मार्च माह के लिए जिले के सभी थानों के संयुक्त प्रयास से मिली है। जन शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से इंटीग्रेटेड ग्रिवेंस रेड्रेसल सिस्टम (आईजीआरएस ) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिस पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था है। पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को संबंधित थाना पुलिस को निस्तारण के लिए दिया जाता है। प्रदेश स्तर पर हर माह इसकी समीक्षा की जाती है और प्रदेश स्तर पर रैंकिंग प्रदान की जाती है। मार्च माह में आईजीआरएस पोर्टल पर मिली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में जिला पुलिस उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल जनपद स्तर पर, बल्कि प्रदेश स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.