गुमला, मई 12 -- गुमला संवाददाता। जिलेवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सौ से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। मौके पर मानदेय भुगतान,भूमि विवाद,सड़क निर्माण, पेंशन स्वीकृति, बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास से संबंधित मामले प्रमुखता से उठे। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर का उद्देश्य नागरिकों की बेहतर सेवा, लापरवाही बर्दाश्त नहींसमस्याओं की गंभीरता से जांच अपर समाहर्ता ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रायडीह प्रखंड के कोब्जा पंचायत से पहुंचे...