जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में नागरिकों ने दुकान आवंटन, गैस वितरण, जमीन एवं संपत्ति विवाद, वाहन जब्ती, निजी विद्यालयों में बीपीएल बच्चों का नामांकन, अधूरा आवास निर्माण, मुख्यमंत्री मइंया सम्मान योजना का लाभ, स्कूल फीस माफी, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड और आर्म्स लाइसेंस जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- डीएम ने छह फरियादियों की शिकायतों का किया...