जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जन शिकायत निवारण दिवस 12 बजे से शुरू होगा। इसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी आम लोगों की शिकायत और सुझाव सुनेंगे। लोग अपनी बातें उनके सामने रखेंगे और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपेंगे। उपायुक्त उनकी बातें सुनने के बाद जरूरी होने पर तत्काल उसके समाधान को लेकर निर्देश देते हैं। जबकि सामान्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जाता है और समाधान कर उसकी रिपोर्ट मांगी जाती है। आजकल सभी सरकारी विभागों की बैठकों में पहले उससे संबंधित जन शिकायत निवारण दिवस को मिली शिकायत और उस मामले में की गई कार्रवाई की समीक्षा होती है, बाद में विभागीय कामकाज की। सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में 30 से 40 मामले आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.