जन शिकायत निवारण दिवस अब से कुछ देर बाद
जमशेदपुर, मई 29 -- जमशेदपुर । आज पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त का जन शिकायत निवारण दिवस है। इस वजह से उनके मिलने के लिए जिला भर से लोग पहुंचेंगे। वे उनसे मिलकर अपनी समस्या और सुझाव उनके समक्ष रखेंगे। इसके लिए मिलने वालों को पहले अपनी पर्ची कटानी होगी। वे अपना विवरण और मिलने का उद्देश्य भरकर जमा करेंगे, फिर उनके आगमन के हिसाब से उन्हें बुलावा आएगा। हर सप्ताह उपायुक्त राजीव रंजन दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को आम लोगों से मिलकर अपनी शिकायत और सुझाव रखते हैं। उपायुक्त जरूरत के अनुसार समाधान को लेकर जरूरी आदेश देते हैं। कुछ मामलों में तो तत्काल समाधान किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.