सराईकेला, जून 20 -- सरायकेला। समाहरणालय कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन डीसी के समक्ष प्रस्तुत किए। जनता दरबार में सरायकेला-राजनगर-चक्रधरपुर सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत अधिग्रहित भूमि की लंबित मुआवजा राशि भुगतान, गम्हरिया अंचल अंतर्गत पैतृक संपत्ति में भाई-बहन को वैधानिक हिस्सा नहीं दिए जाने का मामला सामने आया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करें और गंभीर प्रकृति के मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाए।

जन समस्याएँ और आवेदन चांडिल अंचल में लंबित म्यूटे...