अररिया, मई 25 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया सदर प्रखंड के गैयारी पंचायत के सिसौना गांव में जाम नाली का गंदा पानी घरों में प्रवेश करने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। शिकायत मिलने के बाद समाहरणालय स्थित जन शिकायत कोषांग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अररिया अंचलाअधिकारी को समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय दिव्यांग संगठन अररिया के अध्यक्ष मो असरार आलम सहित 50 से अधिक ग्रामीणों ने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि सिसौना गांव में लगभग 700 फीट लंबा नाला का निर्माण किया गया है। यह भी पढ़ें- सर! नाला जाम, घरों व आंगन में प्रवेश कर रहा है गंदा पानी निर्माण के बाद ही नाला की सफाई अब तक नहीं हुआ है। पूरा नाला कचरा से भर चुका है। बारिश के समय में नाला का पानी लोगों के घर व आंगन...