भागलपुर, अप्रैल 19 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को समीक्षा भवन में जन शिकायत के लंबित वादों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जन शिकायत के मामलों के निष्पादन की गति बहुत धीमी है। जिलाधिकारी ने इस पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि दो से तीन दिनों के अंदर सभी लंबित मामलों का निष्पादन कर लें। किस कार्यालय के पास कितने मामले लंबित हैं, इससे भी उन्हें बैठक में अवगत करा दिया गया। डीएम ने सभी मामलों को भागलपुर एडमिनिस्ट्रेशन के पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश आईटी प्रबंधक को दिया। यह भी पढ़ें- जन शिकायत के लंबित मामले तीन दिन में निष्पादित करें : डीएम बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, एडीएम दिनेश राम, एडीएम विधि व्यवस्था राकेश रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.