अयोध्या, अप्रैल 26 -- अयोध्या, संवाददाता। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित कार्यों एवं जन शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों के निपटारे में लापरवाही या औपचारिकता न बरती जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक समाधान किया जाए। लापरवाही पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर योगानंद पाण्डेय, एडीएम एफआर अमित कुमार भट्ट, एडीएम प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह सहित सभी उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- डीएम ने आईजीआरएस ...