जन-विरोध के दबाव में प्रशासन ने खींचे कदम:चंद्रशेखर आजाद
रामपुर, जुलाई 28 -- रामपुर। रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण कार्रवाई पर कमिश्नर द्वारा रोक लगाए जाने के फैसले पर मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी। संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और रामपुर के जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि रामपुर के जिला मजिस्ट्रेट ने विश्वविद्यालय के भवनों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था, जिस पर अब कमिश्नर ने रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि हमने 25 तारीख को इस कार्रवाई के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन किया था और उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मजबूती से इस मुद्दे को उठाया। यह भी पढ़ें- मेरठ : छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर कुठाराघात और उनका अहित नहीं होने द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.