जन विरोधी कार्य कर रही सरकार : हरिकृष्ण
लातेहार, मई 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में भारतीय जनता पार्टी की सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने की। बैठक में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है। पूरे राज्य में पानी और बिजली की समस्या से आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार जमीनी हकीकत को नजरअंदाज कर रही है। सरकार कहती है कि सभी चापानल और जलमीनार दुरुस्त हैं, बिजली की कोई समस्या नहीं है। ऐसा झूठा दावा कर जनता को सरकार भ्रमित कर रही है। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने मंडल क्षेत्र की खराब सड़कों को लेकर भी अपनी नाराजगी जताई। हरिकृष्ण सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि सड़क निर्माण की मांग को लेकर जल्द ही प्रखंड कार्यालय का घेराव किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर आंदोलन तेज करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.