खगडि़या, सितम्बर 23 -- खगड़िया। नगर संवाददाता जन वितरण प्रणाली विक्रेता के मृत्योपरांत अनुकंपा के आधार पर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम विक्र्रम विरकर ने किया। बैठक में अनुकंपा के आधार पर जन वितरण प्रणाली विक्रेता के चयन से संबंधित नौ मामलों पर विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया। वहीं जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में जिले में राशन कार्ड, लाभुकों के ई-केवाईसी एवं खाद्यान्न उठाव की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड से संबंधित कार्यों तथा लाभुकों के ई-केवाईसी का कार्य निर्धारित समय-सीमा में प...