आदित्यपुर, जनवरी 22 -- चांडिल। कुकडू प्रखंड क्षेत्र के तुलिनडीह जंगल क्षेत्र में बुधवार की शाम एक गजराज देर तक सड़क पर डटे रहा। जिससे ग्रामीणों में भय बना रहा। ग्रामीणों के अनुसार, शाम करीब 5 बजे हाथी सड़क पर देर तक विचरण करते रहा। इसके अलावा गजराज ने किसानों के खेत में लगे फसलों को भी नुकसान पहुंचाया। बता दें कि चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बीते कुछ समय से जंगली हाथियों के उत्पात से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। समाजसेवी सुरेश खेतान ने कहा कि जंगली हाथियों के द्वारा घरों और फसलों को लगातार नुकसान पहुंचाना चिंता का विषय है। वन विभाग को इसके कारणों के तह में जाकर इसका स्थाई निदान ढूंढ़ना होगा। सिर्फ मुआवजा बांटना समस्या का समाधान नहीं है। वन विभाग को योजना बना कर काम करने की जरूरत है। फोटो नं. 01, कुकड़ू में सड़क पर डटा गजराज

हिंदी हिन्दुस्त...