मोतिहारी, मई 4 -- रक्सौल, नगर संवाददाता। जन वितरण प्रणाली के पारदर्शी एवं सुचारु संचालन के लिए सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल के सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सभी सदस्यों के साथ-साथ आपूर्ति विभाग के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं टीपीडीएस गोदामों के सहायक गोदाम प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान खाद्यान्न के उठाव, वितरण, लाभुकों की ई-केवाईसी, आधार सीडिंग तथा संदिग्ध राशन कार्डों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई,वही सभी विषयों पर विचार-विमर्श कर व्यवस्था में अपेक्षित सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए गए। एसडीएम कुमार ने निर्देश दिया कि प्रत्येक योग्य लाभुक को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए एवं वितरण व्यवस्था में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.