भागलपुर, मई 23 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। जनजातीय गरिमा उत्सव अभियान के तहत कहलगांव प्रखंड के रामजानीपुर और कुतुबपुर गांवों में जन भागीदारी अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुनील कुमार ने की। शिविर में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोगों ने भाग लिया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी अमित राज भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जिसमें लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य बीमारियों की जांच की गई। यह भी पढ़ें- हेनवा में लगा जनजातीय गरिमा उत्सव कैंप जरूरतमंदों के बीच दवाइयों का भी वितरण किया गया। शिविर में ...