जन भवन से साइकिल रैली निकाल दिया नशा मुक्ति का संदेश
लखनऊ, अगस्त 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जन भवन से नशा मुक्त भारत का संदेश देने को साइकिल रैली निकाली गई। जन भवन के 150 कार्मिकों ने इस साइकिल रैली में उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लिया। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक किया। युवाओं को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर जन भवन से शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित न रखने बल्कि आम लोगों को इससे जोड़ने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में राज्य मद्यनिषेध अधिकारी आरएल राजवंशी ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना है। साइकिल रैली के जरिए जन सामान्य तक यह संदेश पहुंचाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.