जन परिषद ने भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर किया माल्यार्पण
जमशेदपुर, जून 9 -- भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी जन परिषद के तत्वावधान में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा साकची के समीप श्रद्धांजलि एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को स्मरण किया।इस अवसर पर केन्द्रीय सचिव विष्णु मुण्डा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित एवं जागरूक बनाने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- पोटका : पूण्यतिथि पर बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन करने का लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.