नोएडा, जून 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। रविवार को दादरी क्षेत्र के पल्ला गांव में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्र प्रधान के नेतृत्व में जन पंचायत का आयोजन हुआ। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि मुद्दे उठाए गए। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा शासन काल में देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। युवाओं बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। यह भी पढ़ें- जन पंचायत के माध्यम से चुनाव की तैयारी शुरू उन्होंने ने कहा कि पूर्व में सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश के विकास के लिए बहुत काम कि...