नई दिल्ली, मई 16 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म जन नायकन काफी समय से चर्चा में है। फिल्म की शूटिंग काफी पहले हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक मूवी रिलीज नहीं है। फिल्म का सेंसर बोर्ड रिव्यू कमिटि रिव्यू कर रही है। वहीं अवैध तरीके से फिल्म को 3 अप्रैल को लीक कर दिया गया था। इस पर साइबरक्राइम ने केस भी दर्ज किया था और 9 लोगों को अब तक गिरफ्तार भी कर लिया है।जानें किन 3 लोगों को किया गिरफ्तार इस मामले में अब 3 और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने असिस्टेंट एडिटर प्रशांत, सेलवम और बालाकृष्णन को इस केस में मेन अपराधी बताते हुए गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- विजय थलापति की फिल्म जन नायकन दिसंबर 2025 से क्यों अटकी हुई है? जानें विवादफिल्म की रिलीज में हो रही देरी फिल्म को एच विनोथ डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म पहले पोंगल 2026 पर रिलीज होन...