गंगापार, मई 23 -- जन जागृति सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कस्बा भारतगंज स्थित सभासद तबस्सुम के आवास पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष टीकाकरण एवं आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छूटे हुए बच्चों एवं बुजुर्गों का टीकाकरण किया गया तथा पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मांडा सीएचसी की एएनएम उमा पुष्पाकर एवं आशा कार्यकर्ताओं की टीम ने लोगों के दस्तावेजों की जांच कर प्रक्रिया पूरी कराई। स्वास्थ्य टीम ने लोगों को टीकाकरण के महत्व एवं सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- कटिहार : सहयोग शिविर को लेकर जीविका दीदियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम यह भी पढ़ें- जनजातीय गरिमा उत्सव का आयोजन, सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...