देहरादून, अप्रैल 22 -- जन जागरूकता ही विज्ञान की वास्तविक सार्थकता है। यह बात यूकॉस्ट में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति हमारा ग्रह थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने परिषद की विज्ञान सेतु पहल पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसका उद्देश्य यूकॉस्ट की वैज्ञानिक गतिविधियों, शोध उपलब्धियों एवं नवाचारों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने देहरादून में प्रस्तावित साइंस सिटी और प्रत्येक जिले में स्थापित किए जाने वाले विज्ञान केंद्रों की जानकारी साझा की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विज्ञान संचार अनुभाग के अंतर्गत संचालित विज्ञान सेतु की प्रमुख गतिविधियों विज्ञान वाणी विज्ञान रेडियो, विज्ञान दृष्यम व विज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.