आरा, जून 25 -- नुक्कड़ नाटक मुस्कान की प्रस्तुति आरा, निज प्रतिनिधि। समाज कल्याण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर एवं जिला प्रशासन, भोजपुर के सौजन्य से चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, बाल विवाह निषेध और परित्यक्त बच्चों को कानूनी संरक्षण विषय पर जन जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक मुस्कान की प्रस्तुति की गई। नाटक में बाल अधिकारों, बाल विवाह के दुष्परिणामों, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता और परित्यक्त एवं असहाय बच्चों को उपलब्ध कानूनी संरक्षण एवं सरकारी सहायता को विषय बनाया गया। जिला बाल संरक्षण इकाई भोजपुर के सहायक निदेशक आलोक कुमार गौतम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, उपेक्षा, बाल श्रम, बाल विवाह अथवा अन्य प्रक...