मुरादाबाद, अगस्त 2 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। साथ ही अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, संस्कारित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। अध्यक्षता करते हुए मेरठ ज़ोन की क्षेत्रीय निदेशिका व मुरादाबाद सेवा केन्द्र की संचालिका बीके आशा दीदी ने कहा कि नशे से स्थायी मुक्ति केवल कानून से नहीं, बल्कि आध्यात्मिक जागृति, आत्मचेतना और राजयोग ध्यान से संभव है। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त-विकसित भारत बनाने का युवाओं ने लिया सं...