मेरठ, जुलाई 31 -- अखंड भारत स्वतंत्रता महापर्व केवल एक सामान्य आयोजन नहीं बल्कि राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय मूल्यों के संवर्धन का व्यापक जन-जागरण अभियान है। 21 अक्टूबर को होने वाले यह महापर्व भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और अखंड भारत की भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। सुभारती विवि और भारत विकास परिषद हस्तिनापुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में 21 अक्तूबर को होने वाले अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व की रूपरेखा एवं सुझावों पर विचार-विमर्श के लिए द मार्स रिसॉर्ट में हुई बैठक में यह बात सुभारती समूह संस्थापक डॉ.अतुल कृष्ण ने कही। बैठक में मेरठ के 90 प्रमुख विद्यालय एवं महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रबंधक और शहर के समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन शामिल हुए। श...