फरीदाबाद, फरवरी 22 -- पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को कुशलीपुर स्थित ब्लॉसम पब्लिक स्कूल में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'मन की बात' जन-जन से जुड़ने का सशक्त और प्रभावी माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री देशभर में अपनी मेहनत से समाज और राष्ट्र के हित में योगदान देने वाले लोगों की प्रेरणादायक कहानियां साझा करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सकारात्मक सोच और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार और जनता के बीच संवाद की दूरी को कम करने के साथ सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी को भी मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने 131वें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.