वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आरएसएस के सहयोगी संगठन गंगा समग्र की ओर से शनिवार को संगोष्ठी आयोजित की गई। बच्छांव स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष ने कहा कि विश्व में अनियोजित नगरीय विकास, औद्योगिकरण और विकृत आस्था का सर्वाधिक दुष्प्रभाव नदियों की निर्मलता एवं अविरलता पर पड़ा है। इसलिए न केवल नदियों की अविरलता और निर्मलता बल्कि संपूर्ण जलस्रोतों, कुण्डों, तालाबों में निर्मल जल की उपलब्धता का भाव आमलोगों में होना जरूरी है। पूरी दुनिया जल प्रदूषण की शिकार होती जा रही है। पेयजल के संकट के साथ ही लोग जल से होने वाली अनेकों बीमारियों से जूझ रहे हैं। गंगा समग्र के सह प्रांत संयोजक दिवाकर द्विवेदी ने कहा कि मां गंगा और उनकी सहायक नदियों की अविरलता और निर्मलता के लिए गंगा समग्र क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.