जन-जन तक पहुंचे स्काउट-गाइड आंदोलन
मुरादाबाद, जुलाई 6 -- भारत स्काउट गाइड की जिला कार्यकारिणी बैठक सोमवार को विकास भवन स्थित बापू सभागार में डीसी मनरेगा आरपी भगत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, स्काउट मास्टर्स, गाइड कैप्टनों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता करते हुए वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया। बैठक को संबोधित करते हुए आरपी भगत ने कहा कि भारत स्काउट गाइड सेवा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड की गतिविधियों को विद्यालयों तक सीमित न रखकर आम नागरिकों से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि अधिक लोग समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम का हिस्सा बन सकें। यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड की जिला कार्यकारिणी बैठक में नई कार्ययोजना पर मंथन जिला उपाध्यक्ष व जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.