रिषिकेष, अप्रैल 11 -- भारतीय जनता पार्टी श्यामपुर मंडल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया। शनिवार को श्यामपुर तुलसी विहार स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे दो दिवसीय शिविर के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के लिए कार्य किया जा रहा है और विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। कहा कि सभी कार्यकर्ता जन जन तक संपर्क कर उन्हें भाजपा की योजनाओं, कार्यों और नीतियों की जानकारी दें। पूर्व कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के शासन में विकास की गंगा बही है। जिससे जनता खुश है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.