चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत। जन जन की सरकार के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास की जानकारी दी गई। उद्योग केंद्र के प्रबंधक पंकज तिवारी ने विद्यार्थियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री रोजगार योजना, रैंप, निर्यात प्रोत्साहन योजना और स्टार्ट अप नीति की जानकारी दी। जिला सेवायोजन अधिकारी आरके पंत ने रोजगार पंजीकरण के बारे में बताया। आरसेटी निदेशक प्रियांशु मैठाणी ने प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.