रुडकी, फरवरी 18 -- एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी ने बुधवार को गदरजुड्ड़ा गांव में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 50 शिकायतें दर्ज की गई। इनमें से 35 का मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, बिजली, सड़क सहित विभिन्न जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...