देहरादून, फरवरी 18 -- रुड़की। बुधवार को गदरजुड़ा गांव में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी वित्त दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, बिजली, सड़क आदि से जुड़ी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी, एसडीम अनिल कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार यूसुफ अली, बीडीओ सुभाष सैनी, ग्राम विकास अधिकारी कुशलवीर सिंह और समाज कल्याण एडीओ शुभम कुमार समेत अन्य 23 विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.