जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान का शुभारंभ
देहरादून, जुलाई 11 -- सेलाकुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सेलाकुई में आयोजित 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और विभिन्न जनहित योजनाओं व लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच संवाद, विश्वास और समस्याओं के त्वरित समाधान का अभियान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.