जन जगरण रथ के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक
बेगुसराय, जुलाई 12 -- वीरपुर,निज संवाददाता। कांग्रेस द्वारा छात्रों की गूंज अभियान के तहत रविवार को जन जागरण रथ वीरपुर पहुंचा। इस दौरान मुजफ्फरा,जगदर और वीरपुर पूर्वी पंचायतों में छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। संवाद में शिक्षा,रोजगार,पेपर लीक,पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। छात्रों की गूंज अभियान के जिला संयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि जनजागरण रथ के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया जा रहा है। अभियान के कार्यकर्ता ऋषभ कुमार ने कहा कि देश के अंदर लगातार हो रहे पेपर लीक ने प्रतियोगी छात्रों-छात्राओं का मनोबल तोड़ दिया है। पढ़ने-लिखने वाले छात्र चिंतित हैं। सरकार के शिक्षा मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि यह अभियान देश के छात्र और युवाओं क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.