जन चौपाल में महापौर के सामने खुली सफाई, सीवर और अतिक्रमण की पोल
लखनऊ, जून 11 -- महानगर कल्याण मंडप में आयोजित जन चौपाल में गुरुवार को अलीगंज और विवेकानंदपुरी वार्ड के नागरिकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। लोगों ने महापौर सुषमा खर्कवाल के सामने सफाई व्यवस्था की बदहाली, चोक नालियां, अतिक्रमण, टूटी सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइटें और सीवर समस्याओं की लंबी फेहरिस्त रख दी। कई नागरिकों ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद समस्याएं महीनों से जस की तस बनी हुई हैं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सबसे अधिक शिकायतें सफाई और जल निकासी व्यवस्था को लेकर सामने आईं। नागरिकों ने बताया कि कई इलाकों में नालियां चोक हैं, जिससे बरसात में जलभराव का खतरा बना हुआ है। वहीं, अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी होती जा रही हैं और लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपार्टमेंटों के बाहर बेतरतीब पार्किंग को लेकर भी लोगों ने नाराजगी जताई। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.