चंदौली, सितम्बर 21 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को शहाबगंज विकासखंड के इसरगोढ़वा ग्राम पंचायत के बनरसिया गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विधायक कैलाश आचार्य ने ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने के साथ पात्र लोगों को इसकी जानकारी देने की अपील की। जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को गैस कने...