चंदौली, जून 16 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सरकार आप के द्वार जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला के तहत चहनियां ब्लाक परिसर में लगे स्टाल के आखिरी दिन मंगलवार को ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। आयुष्मान कार्ड, वृद्धा पेंशन, कृषि सहित रोजगार परक योजनाओं के बारे में बताया गया। समापन के मुख्य अतिथि बीडीओ जावेद अख्तर ने ग्रामीणों की समस्या सुनी और निदान करने का आश्वासन दिया। वहीं सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में लोगों को बताया।कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा तमाम महत्वपूर्ण संचालित महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर विकास कार्यों को धरातल उतरा जा रहा है। यह भी पढ़ें- जन कल्याण मेले में उमड़ी भीड़, योजनाओं की दी गई जानकारी केंद्र सरकार न...