अमरोहा, जून 22 -- विधानसभा नौगांवा क्षेत्र के गांव सुनपुरा मजरा छाबी में प्रधान प्रवीण सिंह के आवास पर आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए तथा उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनाव को देखते हुए अभी से तैयारियों में जुट जाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह...