जन चौपाल में गूंजा सीवर, सफाई और जल निकासी का मुद्दा
लखनऊ, जून 10 -- नगर निगम की ओर से जोन-2 के तिलकनगर-कुंडरी रकाबगंज वार्ड और ऐशबाग वार्ड में लगे जन चौपाल में मेयर सुषमा खर्कवाल ने लापरवाह अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। चौपाल में नागरिकों ने महापौर को अपनी समस्याएं बताई। मेयर ने इनके निदान का निर्देश दिया। तिलकनगर-कुंडरी रकाबगंज वार्ड में आयोजित चौपाल के दौरान क्षेत्रवासियों ने हाउस टैक्स, सीवर व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नागरिकों ने ऐशबाग धोबी घाट से ब्रह्मकुमारी आश्रम तक निर्माणाधीन नाले का कार्य जल्द पूरा कराने की मांग भी रखी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने से पहले नाले का निर्माण हर हाल में पूरा किया जाए। वहीं, ऐशबाग वार्ड के सेंट्रल पार्क, पीली कॉलोनी में आयोजित चौपाल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.