मऊ, जून 10 -- मऊ, संवाददाता। नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन ने केंद्र सरकार के 12 और राज्य सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जन चौपाल व जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान नगरवासियों से सीधा संवाद कर उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम जन समाधान की अवधारणा पर आधारित था। इसका आयोजन वार्ड नंबर-1 गालिबपुर में एक मेले के रूप में किया गया, जिसका उद्देश्य लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले में 20 पथ विक्रेताओं का पंजीकरण किया गया। यह भी पढ़ें- जागरुकता कार्यक्रम में सरकार की बताईं योजनाएं इसके अतिरिक्त, पीएम आवास योजना के दो लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं और भारत सरकार से प्राप्त परिचय बोर्ड भी वितर...