अयोध्या, जून 13 -- बीकापुर, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पाण्डेय 'राना' के आवास पर आयोजित जन चौपाल में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद लल्लू सिंह रहे। इस मौके पर प्राप्त शिकायतों में आयुष्मान कार्ड बनवाने एवं पात्र लाभार्थियों के नाम जुड़वाने से संबंधित समस्याएं सबसे अधिक रहीं। इसके अलावा राजस्व, पुलिस, राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य एवं नगर पंचायत से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई की गई। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- लीकेज पाइप लाइन को ठीक करा दीजिए ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशा...