मुरादाबाद, जून 16 -- नगर निगम के द्वारा विभिन्न वार्डों में जन चौपाल का आयोजन हुआ। जिसमें नागरिकों ने समस्या, शिकायतें और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क मरम्मत, नाले की सफाई आदि शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायत व समस्या के निस्तारण के क्रम में नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा एक अभियान चलाते हुए पार्कों की साफ-सफाई की गई। यहां पर पौधों की देखरेख, सिंचाई एवं संरक्षण संबंधी कार्य किए गए जिससे हरित क्षेत्र की सुंदरता एवं पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जा सके। नगर निगम के निर्माण अनुभाग द्वारा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य एवं मलबा मिट्टी उठाने, नाली मरम्मत, सड़क सुधार इत्यादि कार्यों को किया गया। जल कल विभाग ने वार्ड पांच, 18, 15, 12, 44, 36, 19, 06, 54, 65 में पे...